कोचिंग के लिए निकली 10वीं की छात्रा के लापता होने पर छह पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन
कोचिंग के लिए निकली 10वीं की छात्रा के लापता होने पर छह पर प्राथमिकी

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग के लिए निकली 10वीं कक्षा की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग के लिए निकली 10वीं कक्षा की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है. इस संबंध में छात्रा के पिता के आवेदन पर कटेया थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार छात्रा के पिता ने बताया है कि नौ जनवरी को दोपहर करीब दो बजे उनकी पुत्री रोज की तरह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने में सूचना दी गयी. पीड़ित पिता का आरोप है कि भोरे थाना क्षेत्र के बनकटा खास गांव का एक युवक उनके पड़ोसी के घर अक्सर आया-जाया करता था और इसी दौरान वह उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर विवाह का प्रस्ताव देता था. आशंका जतायी गयी है कि उसी युवक ने साजिश के तहत छात्रा को भगा लिया है. इस मामले में भोरे थाना क्षेत्र के चार लोगों एवं अपने गांव के दो पड़ोसियों को नामजद किया गया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश तेज कर दी है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन