यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ चालकों से वसूला गया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
यातायात नियमों के उल्लंघन पर आठ चालकों से वसूला गया जुर्माना

थावे. थाना क्षेत्र में पुलिस की सख्ती देखने को मिली, जब गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

थावे. थाना क्षेत्र में पुलिस की सख्ती देखने को मिली, जब गोपालगंज-मीरगंज एनएच 531 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान थावे थाना के सामने चलाया गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि इस अभियान में हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा की जांच की गयी. जांच के दौरान जिन चालकों के पास ये जरूरी दस्तावेज या सुरक्षा उपाय नहीं थे, उनसे जुर्माना वसूला गया. आठ वाहन चालकों से नियम उल्लंघन के आरोप में आठ हजार रुपये का चालान काटा गया. इस अभियान में एएसआइ पवन कुमार के साथ थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन