किसानों ने मोटे अनाज की उन्नत खेती के तरीकों व बीजों की उपयोगिता को जाना, सिधवलिया में प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
किसानों ने मोटे अनाज की उन्नत खेती के तरीकों व बीजों की उपयोगिता को जाना, सिधवलिया में प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम की दी गयी जानकारी

सिधवलिया. प्रखंड के इ-किसान भवन सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में खरीफ महाभियान के तहत प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिधवलिया. प्रखंड के इ-किसान भवन सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में खरीफ महाभियान के तहत प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिपाया कृषि केंद्र की वरीय वैज्ञानिक सुप्रिया दास ने दीप प्रज्वलित कर किया. प्रशिक्षण में सुप्रिया दास ने किसानों को मोटे अनाज जैसे मक्का, बाजरा व मड़ुआ की उन्नत खेती के तरीकों के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल वैज्ञानिक बीजों की उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार किसानों को कम लागत में अधिक उपज दिलाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ किसान अपने पंचायत के कृषि समन्वयक और किसान सलाहकार के माध्यम से उठा सकते हैं. कार्यक्रम में कृषि समन्वयक रमेश प्रसाद, उपेंद्र सिंह, पवन कुमार शर्मा, ओम प्रकाश कुमार, बीटीएम सचिन कुमार गौतम, एटीएम सुशील कुमार समेत कई अधिकारी और सैकड़ों किसान उपस्थित थे. किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इस तरह के आयोजन नियमित रूप से करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन