आइआइसीडीइएम के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ शशि प्रकाश राय ने किया प्रतिनिधित्व, दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
आइआइसीडीइएम के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ शशि प्रकाश राय ने किया प्रतिनिधित्व, दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में  सौ से अधिक देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

गोपालगंज. नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 21 से 23 जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के तत्वावधान में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. नयी दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 21 से 23 जनवरी तक भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट के तत्वावधान में एक भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस प्रतिष्ठित सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर डॉ शशि प्रकाश राय ने सक्रिय सहभागिता करते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किया. तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधि, विशेषज्ञ, नीति-निर्माता एवं तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हुए. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न देशों के मध्य कुशल, पारदर्शी एवं तकनीक-संपन्न निर्वाचन प्रबंधन प्रणालियों के अनुभवों का आदान-प्रदान करना रहा. सम्मेलन के दौरान निर्वाचक नामावली, चुनाव प्रबंधन, इवीएम एवं वीवीपैट तकनीक, साइबर सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, प्रशिक्षण प्रणाली, चुनावी सुधार तथा नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. विशेषज्ञों ने बदलते समय में चुनावी प्रक्रियाओं को और अधिक विश्वसनीय, समावेशी एवं सुरक्षित बनाने पर अपने विचार साझा किये. डॉ शशि प्रकाश राय ने सम्मेलन के दौरान भारत की निर्वाचन प्रणाली, प्रशिक्षण मॉडल तथा चुनाव प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रक्रियाओं पर प्रकाश डाला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों द्वारा सराहना की गयी. उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें आधुनिक तकनीक और कुशल मानव संसाधन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विभिन्न देशों के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं निर्वाचन प्रबंधन में वैश्विक सहयोग को नयी दिशा देने में सहायक सिद्ध हुआ. सम्मेलन से प्राप्त अनुभव भविष्य में निर्वाचन सुधारों तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने में उपयोगी सिद्ध होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन