Gopalganj News : फोर्टिफाइड चावल के बारे लोगों को जागरूक करेंगे डीलर

Published by : SHAH ABID HUSSAIN Updated At : 05 Apr 2025 9:33 PM

विज्ञापन

थावे और बैकुंठपुर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक की गयी. बैठक के दौरान सभी डीलरों को फोर्टिफाइड चावल के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

थावे. प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बद्री विशाल की अध्यक्षता में डीलरों की बैठक की गयी. बैठक के दौरान सभी डीलरों को फोर्टिफाइड चावल के बारे में जानकारी दी गयी. बैठक को संबोधित करते हुए एमओ ने कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार अपनी दुकान पर राशन लेने आये लाभुकों को चावल में मिश्रित दाना फोर्टिफाइड चावल के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक करें. सभी डीलर लाभुकों को बताएं कि चावल के साथ मिश्रित दाना फोर्टिफाइड चावल में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12 और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं से निबटने में मदद करते हैं. मौके पर पैक्स अध्यक्ष अमित सिंह, वीरेंद्र प्रसाद यादव, सत्येंद्र सिंह, ब्रह्मा जी प्रसाद, शिवजी राम, प्रभु रावत, छोटेलाल मांझी, शिवजी ठाकुर, कार्यपालक सहायक विजय कुमार समेत प्रखंड के डीलर मौजूद थे.

बैकुंठपुर में डीलरों को मिली जानकारी

बैकुंठपुर. फोर्टिफायड चावल के बारे में प्रखंड क्षेत्र की 22 पंचायतों में कार्य कर रहे पीडीएस दुकानदारों को जागरूक किया गया. प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित जागरूकता शिविर में क्षेत्रीय डीलरों को संबोधित करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र राय ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल के प्रयोग एवं उसकी विशेषता के प्रति लाभुकों को जागरूक करने की जरूरत है. बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल सामान्य चावल की तरह ही पकाने में आसान है. लेकिन पोषण में अधिक है. इसमें जरूरी विटामिन और खनिज मिल जाते हैं, जो स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन