gopalganj news : गोविंदगंज घाट से सलेमपुर घाट तक गंडक नदी पर महासेतु निर्माण की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
gopalganj news : गोविंदगंज घाट से सलेमपुर घाट तक गंडक नदी पर महासेतु निर्माण की उठी मांग

gopalganj news : बैकुंठपुर की विकास योजनाओं को लेकर पूर्व विधायक ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

बैकुंठपुर/सिधवलिया. बिहार राज्य नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष सह बैकुंठपुर के पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज घाट से गोपालगंज के सलेमपुर घाट तक गंडक नदी पर महासेतु निर्माण की मांग की. मंजीत सिंह ने कहा कि पुल बनने से दोनों जिलों के बीच दूरी कम होगी और लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जायेगा. इसके साथ ही उन्होंने सतरघाट पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और बैकुंठपुर अंचल के रामजानकी पथ (एनएच 227-ए) खैरा-सतरघाट रोड का आंशिक संशोधन करने की मांग रखी. उन्होंने प्रस्ताव दिया कि हमीदपुर मोड़ से मड़वा, कृतपुरा, फैजुल्लाहपुर, खोमारीपुर होकर सतरघाट गंडक पुल तक आबादी रहित हरित क्षेत्र में बाइपास का निर्माण कराया जाये अथवा एनएच 227-ए सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण किया जाये. पूर्व विधायक ने बताया कि मुख्य सचिव ने इन सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन