मरीज व डॉक्टर के बीच विवाद की शिकायत पर सीओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
मरीज व डॉक्टर के बीच विवाद की शिकायत पर सीओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

मांझा. सीओ मुन्ना कुमार ने गुरुवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मांझा. सीओ मुन्ना कुमार ने गुरुवार की देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, रात्रि पाली में तैनात चिकित्सक और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की. साथ ही अस्पताल में उपलब्ध आवश्यक दवाओं का भी जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान सीओ ने चिकित्सकों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ऋषिकेश राज भी मौजूद थे. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद का मामला सामने आया था. इसी शिकायत के आधार पर सीओ ने देर रात अस्पताल का निरीक्षण किया. निरीक्षण में चिकित्सक और रात्रि कर्मी मौजूद पाये गये तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध मिलीं. सीओ ने कहा कि अस्पताल की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखी जायेगी ताकि मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन