ePaper

थावे पूर्वी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने चंदन पुरी, पूनम देवी बनायी गयीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

Updated at : 09 Sep 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
थावे पूर्वी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने चंदन पुरी, पूनम देवी बनायी गयीं महिला मोर्चा अध्यक्ष

थावे. स्थानीय प्रखंड के पूर्वी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की नयी सूची जारी कर दी गयी है. पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सूची जारी की.

विज्ञापन

थावे. स्थानीय प्रखंड के पूर्वी भाजपा मंडल के पदाधिकारियों की नयी सूची जारी कर दी गयी है. पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने सूची जारी करते हुए बताया कि थावे पूर्वी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन पुरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनीष साह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुड्डू मांझी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष खुशीद आलम, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश राम, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पंचायत राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंटू उपाध्याय, मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष बांका महतो और अति पिछड़ा जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक साह बनाये गये हैं. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर विजय सिंह, संजय सिंह काका, विपिन कुमार, दिलीप गिरि, अर्जुन मुसहर और अशर्फी साह को जिम्मेदारी दी गयी है. महामंत्री पद पर अमन शर्मा और राजेश कुमार वर्णवाल, जबकि मंत्री पद पर संतोष पंडित, कंचन साह, रानी देवी, रेखा देवी, राजकुमारी देवी और बबिता देवी को नियुक्त किया गया है. कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह बनाये गये हैं. सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, प्रवक्ता संजय सिंह और चिंटू सिंह, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह तथा प्रवक्ता राजीव प्रताप सिंह को बनाया गया है. इन सभी को पदाधिकारी बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन