गोपालगंज में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, प्रेमी समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

आठ वर्षों तक चले प्रेम प्रसंग के बाद शादी से मुकरने पर युवती ने प्रेमी और उसके परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. प्रेमी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप है.

विज्ञापन

Gopalganj News: आठ वर्षों तक चले प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करने पर एक युवती ने अपने प्रेमी समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती और सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी रमेश कुमार से जुड़ा है.

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि प्रेमी ने शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आठ साल तक चला प्रेम संबंध

युवती का आरोप है कि दोनों के बीच पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध था. इस दौरान प्रेमी शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ सीवान के कई होटलों में ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया.

पीड़िता के अनुसार, जब भी वह शादी के लिए दबाव बनाती थी, तो प्रेमी अपनी छोटी बहन की शादी होने का हवाला देकर बात टाल देता था.

परिजन भी देते रहे शादी का आश्वासन

युवती का कहना है कि प्रेमी के परिवार के लोग भी पहले छोटी बहन की शादी होने के बाद दोनों की शादी करा देने का आश्वासन देते रहे.

लेकिन कुछ समय बाद प्रेमी का व्यवहार बदल गया. उसने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया और युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया.

थाने में पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात

पीड़िता के अनुसार, वह करीब एक सप्ताह तक प्रेमी के घर के चक्कर लगाती रही और बड़हरिया थाने में न्याय की गुहार लगाई.

इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई, लेकिन लड़का पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं हुआ.

कोर्ट की शरण में पहुंची पीड़िता

हर स्तर पर निराश होने के बाद युवती ने प्रेमी समेत उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.

पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में कई IAS अधिकारियों के विभाग बदले, धर्मेंद्र कुमार-दिवेश सेहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां देखें किसे क्या मिला



विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन