कटेया में पोखर से मिला विक्षिप्त युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका, शव मिलने की खबर से जुटी ग्रामीणों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
कटेया में पोखर से मिला विक्षिप्त युवक का शव, डूबने से मौत की आशंका, शव मिलने की खबर से जुटी ग्रामीणों की भीड़

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित एक पोखरे से बुधवार की दोपहर एक विक्षिप्त युवक का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव स्थित एक पोखरे से बुधवार की दोपहर एक विक्षिप्त युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. शव की पहचान करकटहा गांव निवासी शारदा मद्धेशिया के 18 वर्षीय पुत्र अमित मधेशिया के रूप में हुई है. पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई है. जानकारी के अनुसार, पड़रिया गांव निवासी शास्त्रीय भगत अपने चंवर स्थित पोखरे में मछलीपालन का कार्य करते हैं. बुधवार की दोपहर उन्होंने पोखरे में एक युवक का शव उपलाते देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत कटेया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कटेया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया. शव मिलने की खबर तेजी से पूरे गांव और आसपास के इलाकों में फैल गयी, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. मृतक के पिता भी मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अमित मानसिक रूप से विक्षिप्त था और वह मंगलवार सुबह से ही घर से लापता था. स्वजन उसे काफी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन