शीतलहर में जरूरतमंदों के बीच बांटे गये कंबल, लाभुकों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
शीतलहर में जरूरतमंदों के बीच बांटे गये कंबल, लाभुकों में खुशी

बैकुंठपुर. प्रखंड क्षेत्र में तापमान छह डिग्री तक गिरने से शीतलहर और भीषण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया.

विज्ञापन

बैकुंठपुर. प्रखंड क्षेत्र में तापमान छह डिग्री तक गिरने से शीतलहर और भीषण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कंबल वितरण का कार्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अलका राय के नेतृत्व में किया गया. डॉ अलका राय ने पिपरा गांव में 55 जरूरतमंदों, रेवतिथ गढ़ गांव में 52 गरीबों तथा थावे दुर्गा मंदिर परिसर में भी जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया. उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर जरूरतमंदों के बीच लाई, चूड़ा, गुड़ सहित आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है. साथ ही मकर संक्रांति के दिन गरीबों के लिए महाभोज का आयोजन भी प्रस्तावित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन