थावे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
थावे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

थावे. थावे बाजार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शामिल हुए.

विज्ञापन

थावे. थावे बाजार में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी शामिल हुए. यात्रा की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी और पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने की. तिरंगा यात्रा थावे बस स्टैंड से शुरू होकर थावे बाजार, स्टेशन चौक होती हुई विदेशी पंचायत तक निकाली गयी. इस दौरान लोगों से आगामी 79वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने की अपील की गयी. यात्रा में नारायण प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष अमित सिंह, मनन सिंह, राजीव प्रताप सिंह, चंदन पूरी, धर्मनाथ प्रसाद, मंजीत सिंह टाइगर, जय प्रकाश सिंह, नूतन कुमार, भानु श्रीवास्तव, रंजीत तिवारी, रंजन कुमार, मनु कुमार, मनोज चौरसिया, जितेंद्र सिंह और जगत नारायण सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन