बरगछिया रेलवे अंडरपास में लगा घंटों जाम, मालवाहक ट्रक फंसने से ठप रहा आवागमन

उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगछिया रेलवे अंडरपास में सोमवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.
उचकागांव. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगछिया रेलवे अंडरपास में सोमवार को भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. कुचायकोट–मरवां सड़क पर स्थित भटनी रेलखंड के लिए बनाये गये इस अंडरपास में एक मालवाहक ट्रक अचानक फंस गया, जिससे आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गयी. अंडरपास की दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयीं और राहगीर घंटों फंसे रहे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक आगे भी नहीं बढ़ पा रहा था और पीछे भी नहीं हट पा रहा था, जिसके कारण स्थिति और गंभीर होती चली गयी. साइकिल, बाइक तथा छोटी चरपहिया गाड़ियां भी जाम में फंस गयीं. लोगों को गर्मी और धूप में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. बाद में ट्रक चालक के प्रयास और स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक को किसी तरह बाहर निकाला गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे बहाल हो पाया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अंडरपास में जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है. यहां प्रतिदिन पंपसेट लगाकर पानी निकाला जाता है, लेकिन पंपसेट बंद होते ही एक से डेढ़ घंटे में फिर से डेढ़ से दो फुट तक पानी जमा हो जाता है. इससे साइकिल, मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियों के चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है. सोमवार को मालवाहक ट्रक के फंसने से समस्या और बढ़ गयी, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




