अभाविप ने नामांकन शुल्क में वृद्धि को कम करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Published by : ASHOK MISHRA Updated At : 28 Apr 2025 5:14 PM

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ कॉलेज में नामांकन शुल्क में वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हथुआ इकाई के सदस्यों के द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया.

विज्ञापन

हथुआ. हथुआ कॉलेज में नामांकन शुल्क में वृद्धि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् हथुआ इकाई के सदस्यों के द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया. सीबीसीएस स्नातक सत्र 2025-29 में नामांकन शुल्क में हुई वृद्धि को विश्वविद्यालय के द्वारा कम कराने के लिए प्राचार्य को ज्ञापन दिया. सदस्यों का कहना था कि पिछले वर्ष नामांकन में आवेदन शुल्क 300 रुपये था. वहीं इस वर्ष दो सौ रुपये की बढ़ोतरी कर 500 रुपये कर दिया गया है. इससे गरीब एवं मध्य वर्गीय के छात्र-छात्राओं के परिवार पर अतिरिक्त भार पड़ गया है. साथ ही महाविद्यालय परिसर में विभिन्न कमियों को दूर करने के लिए ज्ञापन दिया गया. इसमें महिला सुरक्षा, नियमित वर्ग व पुस्तकालय संचालन, प्रयोगशालाओं की स्थिति सुधार हो, साफ-सुथरा परिसर, द्वारपाल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालयों की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था आदि है. प्राचार्य द्वारा आश्वासन दिया गया कि उक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्दी ही समाधान किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK MISHRA

लेखक के बारे में

By ASHOK MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन