पूर्व के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन नामजद

Updated:
विज्ञापन
पूर्व के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन नामजद

मांझा. थाना क्षेत्र के माघी मुगराहा गांव में पूर्व विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

मांझा. थाना क्षेत्र के माघी मुगराहा गांव में पूर्व विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिये जाने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामजी सहनी अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे. इसी दौरान पूर्व की रंजिश को लेकर गांव के ही मुख्तार सहनी सहित कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में रामजी सहनी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद स्वजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इस संबंध में पीड़ित के बयान पर मांझा थाने में मुख्तार सहनी, संदीप कुमार और कांति देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन