ePaper

देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 08 Sep 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के माड़र खास हरदिया मुसहर टोली में पुलिस ने रविवार की शाम छापेमारी कर एक महिला धंधेबाज को 18 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के माड़र खास हरदिया मुसहर टोली में पुलिस ने रविवार की शाम छापेमारी कर एक महिला धंधेबाज को 18 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. एएसआइ अशोक कुमार महिला पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर हरदिया मुसहर टोली गांव में छापेमारी की. जहां पुलिस को देख लोग इधर-उधर भागने लगे. इसी बीच एक महिला अपने हाथ में लिये गैलन को घर के बगल में छुपाने लगी. उसपर पुलिस की नजर पड़ी. जिसे पुलिस ने धर दबोचा. उसके घर से 5 लीटर के दो गैलन, 2 लीटर की दो बोतल, एक लीटर की एक बोतल तथा 500 एमएल की 6 झिल्ली समेत कुल 18 लीटर देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार महिला धंधेबाज दिलीप मंडल की पत्नी रंभा देवी है. उस पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार महिला धंधेबाज को सोमवार को जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन