ePaper

बिजली पोल पर काम के दौरान करेंट लगने से मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर

Updated at : 18 Jul 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली पोल पर काम के दौरान करेंट लगने से मिस्त्री झुलसा, हालत गंभीर

गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार को बिजली के पोल पर काम कर रहे एक मिस्त्री करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस जाने से अचेत हो गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना गांव में शुक्रवार को बिजली के पोल पर काम कर रहे एक मिस्त्री करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस जाने से अचेत हो गया. मिस्त्री की पहचान जिगना गांव निवासी जग लाल साह के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, जग लाल साह अपने ही गांव के पास बिजली के पोल पर तार जोड़ने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक करेंट प्रवाहित हो गया, जिससे वे बुरी तरह झुलस गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन