यातायात नियम तोड़ने पर तीन हजार रुपये का लगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
यातायात नियम तोड़ने पर तीन हजार रुपये का लगा जुर्माना

सासामुसा. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर शराब तस्करी पर अंकुश लगाने और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

सासामुसा. एसपी अवधेश दीक्षित के निर्देश पर शराब तस्करी पर अंकुश लगाने और सीमावर्ती इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया. विश्वंभरपुर थानाध्यक्ष मुकेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भसई, सलेहपुर, जमुनियां, हितपट्टी चेकपोस्टों सहित बलिवन सागर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान यूपी की ओर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ दोपहिया और चरपहिया वाहनों की सघन जांच की गयी. करीब 30 वाहनों की डिक्की, कागजात, हेलमेट, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गयी. जांच के दौरान तीन वाहन चालकों से हेलमेट नहीं होने पर तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन