जामुन के पेड़ की डाली को लेकर मंगरुछपरा में हुआ खूनी संघर्ष, एक पक्ष के तीन लोग घायल
Published by : Sanjay Kumar Abhay Updated At : 01 Jul 2025 5:47 PM
बैकुंठपुर. स्थानीय थाने के मंगरुछपरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये.
बैकुंठपुर. स्थानीय थाने के मंगरुछपरा गांव में दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये. घायलों में चांदनी देवी, ससुर किशोरी राम एवं देवर रमेश कुमार शामिल हैं. घायलों को चिंताजनक की स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है. घायलों का आरोप है कि मारपीट के दौरान सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि चांदनी देवी के घर के सामने जामुन की पेड़ की डाली बगल के एक व्यक्ति के छत पर चली गयी थी. इसके कारण दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. उसके बाद मारपीट की घटना शुरू हो गयी. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव है. चांदनी देवी ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ आवेदन देकर टांगी, फरसा एवं अन्य धारदार हथियार के अलावा लाठी-डंडा से मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस को दी गयी तहरीर में महिला ने मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र छीन लेने का भी आरोप लगाया है. उधर मारपीट के दौरान दूसरे पक्ष की सुगांती देवी एवं रुनझुन कुमारी भी घायल हो गयीं. दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










