बच्चों के संग पत्नी की हत्या की कोशिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 12:59 AM (IST)
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को मारा चाकू गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मुहल्ले में शनिवार की रात दिलदहला देनेवाली वारदात को अंजाम दिया गया. शराब के नशे में धुत पति ने अपने तीन बच्चों के साथ पत्नी की हत्या की कोशिश की. लेकिन, महिला ने लहूलुहान होने के बाद […]
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी को मारा चाकू
गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मुहल्ले में शनिवार की रात दिलदहला देनेवाली वारदात को अंजाम दिया गया. शराब के नशे में धुत पति ने अपने तीन बच्चों के साथ पत्नी की हत्या की कोशिश की. लेकिन, महिला ने लहूलुहान होने के बाद भी तीनों बच्चों की जान बचा ली. महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
कुचायकोट बाजार निवासी 26 वर्षीया मंजू देवी अपने पति के साथ शहर के बंजारी चौक के समीप भाड़े की मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रह रही थी. महिला का पति पिंटू सोनी होटल चलाता है. पत्नी ने पति पर आरोप लगाया है कि जब से मेरी शादी हुई है, तब से आज तक मेरे साथ मेरे पति मारपीट करते आ रहे हैं और हर रोज प्रताड़ित करते हैं.
शादी के समय से ही हमें हीन भावना से देखते आ रहे हैं. ये शराबबंदी के इस दौर में भी हर रोज रात के समय नशे की हालत में घर आते हैं तथा मेरे साथ मारपीट करते हैं और हमें जान से मार देना चाहते है. इसी क्रम में शनिवार को करीब 8:30 बजे रात को उन्होंने जान से मारने की नीयत से चाकू से प्रहार कर दिया. लेकिन, गर्दन पर नहीं लग कर मेरे सिर पर लगा तथा मेरा सिर फट गया और मैं बेहोश हो गयी. उन्होंने बच्चों के साथ भी मारपीट की.
शोरगुल सुनकर जब मुहल्ले वाले पहुंचे तो बेहोशी की हालत में देख सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है. वहीं, इस घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को पीड़िता ने दी. पुलिस ने मौके ने जांच के बाद महिला हेल्पलाइन में जाने की सलाह दी. वहीं घायल महिला ने पति पिंटू सोनी के विरुद्ध महिला थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमार ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




