पुलिया निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 May 2017 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. रेवतीथ-खैरा मलिकाना रोड को किया जाम बैकुंठपुर : प्रखंड के रेवतीथ गांव के समीप पुलिया ध्वस्त होने के महीनों बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने रेवतीथ- खैरा मलिकाना रोड को कुछ देर के लिए जाम भी कर दिया. ग्रामीणों का […]
विज्ञापन
आक्रोश. रेवतीथ-खैरा मलिकाना रोड को किया जाम
बैकुंठपुर : प्रखंड के रेवतीथ गांव के समीप पुलिया ध्वस्त होने के महीनों बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने रेवतीथ- खैरा मलिकाना रोड को कुछ देर के लिए जाम भी कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि बुदसी-रेवतीथ वितरणी शाखा नहर पर बनी पुलिया पिछले वर्ष बरसात में ध्वस्त हो गयी थी. खैरा, मालिकाना, बहदुरा ,गौरा, परसौनी, पडरिया, खोरमपुर ,छठीतीर सहित कई गांवों को रेवतीथ बाजार तथा प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने वाले इस संपर्क पथ पर स्थित पुलिया का निर्माण नहीं होने से रोज हादसे हो रहे हैं.
रात में पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है. दिन में भी स्कूली बच्चे और वृद्ध-लाचार लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया, तो स्टेट हाइवे-90 पर चक्का जाम आंदोलन करेंगे. इंद में बीडीओ निभा कुमारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया, तब प्रदर्शन खत्म हो सका. प्रदर्शनकारियों में रामप्रवेश सिंह, मुकेश सिंह, राज किशोर पटेल, विक्रम पटेल, रघुवर साह, मंटू कुमार ,संटू कुमार, नौशाद आलम सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




