भोजपुरी गायक लालू यादव शराब तस्करी में गिरफ्तार

Published at :27 Apr 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
भोजपुरी गायक लालू यादव शराब तस्करी में गिरफ्तार

सासामुसा : शराब की तस्करी में फरार भोजपुरी गायक लालू यादव को विसंभरपुर पुलिस ने शहर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. उसकी पिछले तीन माह से पुलिस को तलाश थी. पुलिस गिरफ्तार गायक से कड़ी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने तीन माह पूर्व यूपी से शराब लेकर आ रहे तीन लोगों को […]

विज्ञापन

सासामुसा : शराब की तस्करी में फरार भोजपुरी गायक लालू यादव को विसंभरपुर पुलिस ने शहर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया. उसकी पिछले तीन माह से पुलिस को तलाश थी. पुलिस गिरफ्तार गायक से कड़ी पूछताछ कर रही है. पुलिस ने तीन माह पूर्व यूपी से शराब लेकर आ रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि जादोपुर थाने के मकसुदपुर बकुआ गांव के रहनेवाले भोजपुरी गायक लालू यादव पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था. उसकी तलाश में पुलिस में जुटी थी.

इस बीच थानेदार विकास कुमार सिंह ने उसे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 10 हजार रुपये में तय करने के बाद एडवांस में आठ सौ रुपये देने के लिए गोपालगंज बुलाया. लालू एडवांस लेने पहुंचा, जहां से पुलिस ने दबोच लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन