रंगकर्मी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Apr 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. पुरानी रंजिश में युवकों ने िदया वारदात को अंजाम गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी नवकाटोला में पुरानी रंजिश में रंगकर्मी प्रदीप शर्मा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. पिटाई से युवक मौके पर बेहोश हो गया. आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया. […]
विज्ञापन
दुस्साहस. पुरानी रंजिश में युवकों ने िदया वारदात को अंजाम
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी नवकाटोला में पुरानी रंजिश में रंगकर्मी प्रदीप शर्मा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. पिटाई से युवक मौके पर बेहोश हो गया. आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भरती कराया. उधर, घटना के बाद पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम किराना दुकान बंद कर रंगकर्मी घर लौट रहा था. रास्ते में गांव के ही तीन-चार युवकों ने रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. घटना के बाद सभी आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं. परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, सदर अस्पताल की पुलिस ने घटना में फर्द बयान दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई के लिए भेज दिया है.
लुहसी नवकाटोला में वारदात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




