भूमि विवाद में तीन लोगों को पीटा

Published at :26 Apr 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि विवाद में तीन लोगों को पीटा

गोपालगंज : भैसहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायल मनोज साह, ब्रजेश कुमार व आशीष साह को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल के परिजनों ने बताया कि मकान बनाने के दौरान चाकू और रॉड से जानलेवा हमला किया गया. […]

विज्ञापन

गोपालगंज : भैसहीं गांव में भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायल मनोज साह, ब्रजेश कुमार व आशीष साह को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. घायल के परिजनों ने बताया कि मकान बनाने के दौरान चाकू और रॉड से जानलेवा हमला किया गया. इधर, पुलिस ने घटना के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

महम्मदपुर. थाना क्षेत्र की काशी टेंगराही पंचायत के राजस्व कर्मचारी के साथ मारपीट की गयी. सरकारी कागजात को फाड़ दिया गया. पीड़ित राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार ने इस मामले को लेकर थाने में वार्ड नौ के सदस्य शशिभूषण तिवारी सहित दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कांड अंकित करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पीड़ित राजस्व कर्मचारी ने आरोप लगाया कि चैंबर में घुसते ही गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन