ले आइए यूपी की शराब और बदले में ले जाइए चिकेन

Published at :26 Apr 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
ले आइए यूपी की शराब और बदले में ले जाइए चिकेन

सौदा : सीमावर्ती क्षेत्रों में सौदेबाजी के नये तरीके पंचदेवरी : कुछ देर के लिए आप हैरत में पड़ जायेंगे. सीमावर्ती क्षेत्रों में अब सौदेबाजी के तरीके बदल गये हैं. बिहार में तो एक साल पहले से ही शराबबंदी है. इधर, हाल ही में यूपी में योगी सरकार द्वारा अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिये […]

विज्ञापन

सौदा : सीमावर्ती क्षेत्रों में सौदेबाजी के नये तरीके

पंचदेवरी : कुछ देर के लिए आप हैरत में पड़ जायेंगे. सीमावर्ती क्षेत्रों में अब सौदेबाजी के तरीके बदल गये हैं. बिहार में तो एक साल पहले से ही शराबबंदी है. इधर, हाल ही में यूपी में योगी सरकार द्वारा अवैध बूचड़खानों को बंद करा दिये जाने के बाद सौदेबाजी ने नया रूप ले लिया है. शराब के आशिक शराब के लिए परेशान हैं, तो उधर के लोग चिकेन के लिए. ऐसे में शराब और चिकेन का आदान-प्रदान व्यापक स्तर पर किया जा रहा है. सीमा से सटे जितने भी बाजार हैं, उन सभी बाजारों में यह धंधा जोरों पर है. सूत्रों की मानें तो यूपी से लोग देशी शराब लैला और कैटरीना की बोतलें सहित विदेशी शराब लेकर बिहार के बाजारों में आ जा रहे हैं और
यहां शराब की बोतल देकर चिकेन की खरीदारी कर ले रहे हैं. इससे सीमा से सटे बिहार के बाजारों के चिकेन कारोबारियों को दोहरा मुनाफा हो रहा है. लोग वहां से चिकेन की खरीदारी भी कर रहे हैं और साथ में शराब भी मिल जा रही है. चिकेन कारोबारी इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं. शराब के आशिकों को तो हर हाल में शराब चाहिए, जिसका लाभ उठाते हुए चिकेन कारोबारी मनमाना दाम लेकर चिकेन के साथ-साथ शराब की भी सप्लाइ कर दे रहे हैं.
कुछ दिनों से सीमावर्ती क्षेत्रों के शराब तस्कर भी इस धंधे में शामिल हो चुके हैं. यूपी से शराब मंगा कर बदले में चिकेन की सप्लाइ भी कर दे रहे हैं. चिकेन की सप्लाइ भी कम-कम मात्रा में कई खेपों में की जा रही है, ताकि प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगे. शाम होते ही सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों में यह धंधा शुरू हो जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से अब सीमा से सटे यूपी के लोग बिहार के बाजारों में तथा बिहार के लोग यूपी के बाजारों में सब्जी की खरीदारी करने लगे हैं. बिहार के बाजारों में चिकेन आसानी से मिलने के कारण यूपी के आशिकों की शाम भी अब बिहार के बाजारों में ही रंगीन होने लगी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन