गोपालगंज के चार युवक लापता

Published at :25 Apr 2017 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
गोपालगंज के चार युवक लापता

श्रीनगर पुलिस ने बरामद किये दो शव, परिजनों से साधा संपर्क महम्मदपुर : श्रीनगर के श्रीबट चौक पर भवन निर्माण के कार्य में जुटे गोपालगंज के चार युवक अग्निकांड के बाद से लापता हैं. श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को महम्मदपुर थाने में संपर्क कर चंदन राम और राधेश्याम महतो के परिजनों को श्रीनगर बुलाया है. […]

विज्ञापन

श्रीनगर पुलिस ने बरामद किये दो शव, परिजनों से साधा संपर्क

महम्मदपुर : श्रीनगर के श्रीबट चौक पर भवन निर्माण के कार्य में जुटे गोपालगंज के चार युवक अग्निकांड के बाद से लापता हैं. श्रीनगर पुलिस ने सोमवार को महम्मदपुर थाने में संपर्क कर चंदन राम और राधेश्याम महतो के परिजनों को श्रीनगर बुलाया है. इनके डीएनए टेस्ट के बाद शव को सौंपा जायेगा. श्रीनगर ने दो शव मिलने की पुष्टि की है. परिजन श्रीनगर के लिए रवाना हो गये हैं
. ध्यान रहे कि 25 मार्च को महम्मदपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरा कोटी के ललन राम, माधोपुर के राधेश्याम महतो, सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव के श्रीकांत, सरेया पहाड़ के अशोक महतो समेत कुल आठ लोग श्रीनगर के श्रीबट चौक पर बतौर राजमिस्त्री काम करने गये थे. छह अप्रैल की रात में बहुमंजिली नवनिर्मित भवन में आग लग गयी. आग लगने के बाद अब तक चार लोग वापस आ चुके हैं, जबकि ये चारों लोग अब तक लापता हैं. इस बीच श्रीनगर पुलिस ने राधेश्याम महतो और चंदन राम के घर संपर्क कर डीएनए टेस्ट कराने के लिए बुलाया है.
राधेश्याम महतो के परिजन बेहाल : माधोपुर के रहनेवाले राधेश्याम महतो के परिजन बेहाल हैं. परिजनों की उम्मीद टूट चुकी है. बुचेया के श्रीकांत महतो का भी कोई सुराग नहीं मिला है. परिजन बेचैन है. इनके घर किसी तरह की कोई सूचना नहीं आयी है. इनको अब भी भरोसा है कि वे सकुशल होंगे, लेकिन संपर्क नहीं हो रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन