रेलमंत्री पर मुकदमा, आज होगी सुनवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Apr 2017 12:35 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी नहीं चलाने का आरोप भोरे (गोपालगंज) : छपरा-थावे रेलखंड पर बार-बार घोषणा के बावजूद ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किये जाने पर गोपालगंज में रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के खिलाफ सीजेएम राम अवध प्रसाद के कोर्ट में केस दर्ज किया गया है. कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को करने […]
विज्ञापन
छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी नहीं चलाने का आरोप
भोरे (गोपालगंज) : छपरा-थावे रेलखंड पर बार-बार घोषणा के बावजूद ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किये जाने पर गोपालगंज में रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु के खिलाफ सीजेएम राम अवध प्रसाद के कोर्ट में केस दर्ज किया गया है. कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई शुक्रवार को करने की तिथि मुकर्रर की है. रेल मंत्री के खिलाफ केस दर्ज होने से छपरा-थावे रेलखंड पर गाड़ी नहीं चलने से आहत लोग अब कोर्ट की शरण में आ गये हैं. बता दें कि छपरा-थावे रेलखंड अामान परिवर्तन के बाद बिल्कुल तैयार है.
इस पर 31 मार्च को ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन नहीं चली. उसके बाद 10 अपैल, 13 अप्रैल और फिर 17 अप्रैल से ट्रेनों के परिचालन की घोषणा रेलवे द्वारा की गयी. हर बार लोगों को निराशा ही हाथ ली. इससे मर्माहत अधिवक्ता लिपिक व महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बांसघाट मंसुरिया गांव के निवासी रामकुमार यादव ने रेलमंत्री के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दायर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




