भाई के घर शादी में जा रही महिला की सड़क हादसे में गयी जान

Published at :21 Apr 2017 12:35 AM (IST)
विज्ञापन
भाई के घर शादी में जा रही महिला की सड़क हादसे में गयी जान

गोपालगंज : मांझी-बरौली पथ पर पोखरा गांव के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहा मृतका का पुत्र घायल हो गया. इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मृत महिला लीलावती देवी बरौली बाजार के निवासी व्यवसायी गणेश प्रसाद की पत्नी थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मांझी-बरौली पथ पर पोखरा गांव के पास सड़क हादसे में महिला की मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहा मृतका का पुत्र घायल हो गया. इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मृत महिला लीलावती देवी बरौली बाजार के निवासी व्यवसायी गणेश प्रसाद की पत्नी थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता के साथ मायके सीवान के महाराजगंज शादी समारोह में जा रही थी. पोखरा गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में घायल मां-बेटे को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेजा गया, जहां महिला की मौत हो गयी. महिला की बेटी की शादी 23 मई को तय थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन