मारपीट के मामले में छह को चार-चार वर्षों की सजा

भोरे : सात वर्ष पुराने मारपीट के एक मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो जफर इमाम मल्लिक ने दोषी पाते हुए दो महिलाओं सहित छह लोगों को चार-चार वर्षों की सजा सुनायी है. बता दें कि 25 जून, 2010 को थावे थाने के रामचंद्रपुर गांव के प्रदीप कुमार पांडेय व उनके […]
भोरे : सात वर्ष पुराने मारपीट के एक मामले की सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो जफर इमाम मल्लिक ने दोषी पाते हुए दो महिलाओं सहित छह लोगों को चार-चार वर्षों की सजा सुनायी है. बता दें कि 25 जून, 2010 को थावे थाने के रामचंद्रपुर गांव के प्रदीप कुमार पांडेय व उनके पिता तथा पूनम कुमारी को दाब व अन्य घातक हथियारों से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था.
अभियोजन पक्ष से एपीपी सुरेश द्विवेदी व बचाव पक्ष के अधिवक्ता का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने मृत्युंजय उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, माधुरी देवी व बच्ची देवी को दोषी पाते हुए चार-चार साल की सजा सुनायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




