दोस्त को जहर खिलाया पिता को मार दिया चाकू

गोपालगंज : दोस्ती जानी दुश्मन बन सकती है इस बात का अंदाजा नगर थाने के फतहां गांव के निवासी विशाल कुमार को नहीं था. मिठाई में जहर मिला कर विशाल को उसके दोस्त ने ही खिला दिया. हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में पीड़ित युवक को भरती कराया गया. उधर, जहर खिलाने की शिकायत करने […]
गोपालगंज : दोस्ती जानी दुश्मन बन सकती है इस बात का अंदाजा नगर थाने के फतहां गांव के निवासी विशाल कुमार को नहीं था. मिठाई में जहर मिला कर विशाल को उसके दोस्त ने ही खिला दिया. हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में पीड़ित युवक को भरती कराया गया. उधर, जहर खिलाने की शिकायत करने पर पीड़ित युवक के पिता को चाकू मार कर घायल कर दिया गया.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फतहां गांव के निवासी उपेंद्र महतो व विशाल कुमार दोनों दोस्त थे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हुआ. इस पर मिठाई में जहर मिला कर उपेंद्र ने अपने दोस्त का खिला दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




