आयुक्त ने डीएम से मांगी वरीय अधिकारियों की सूची

Published at :17 Apr 2017 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
आयुक्त ने डीएम से मांगी वरीय अधिकारियों की सूची

गोपालगंज : सारण प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने डीएम राहुल कुमार से गोपालगंज जिला प्रशासन के पांच वरीय अधिकारियों की सूची मांगी है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वैसे वरीय पदाधिकारियों की सूची की मांग की है, जिन्हें नगर निकाय आम निर्वाचन 2017 के लिए मतदान एवं मतगणना में प्रेक्षक के पद पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : सारण प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल ने डीएम राहुल कुमार से गोपालगंज जिला प्रशासन के पांच वरीय अधिकारियों की सूची मांगी है. उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर वैसे वरीय पदाधिकारियों की सूची की मांग की है, जिन्हें नगर निकाय आम निर्वाचन 2017 के लिए मतदान एवं मतगणना में प्रेक्षक के पद पर नियुक्त किया जा सके.

उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन के वैसे पदाधिकारी जो उपसचिव पद के स्तर के हों, उनकी सूची मुहैराया करायी जाये जिसमें उपविकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी, वरीय तकनीकी पदाधिकारी आदि शामिल हों. उन्होंने पदाधिकारियों के नाम के साथ-साथ पदाधिकारियों के पद नाम, मोबाइल नंबर आदि मुहैया कराये जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि नगर निकाय चुनाव 2017 की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व मतदान एवं मतगणना के लिए प्रेक्षक की नियुक्ति की जा सके.

साथ ही सभी नगर पर्षद एवं नगर पंचायत के लिए अलग-अलग
प्रेक्षकों की तैनाती की जा सके, ताकि निकाय चुनाव के मतदान एवं मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाये. साथ ही नगर निकाय आम निर्वाचन शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके.
बनाये जायेंगे नगर निकाय चुनाव में प्रेक्षक
आयोग के निर्देश पर वरीय अधिकारियों की होगी तैनाती
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन