लक्ष्य से एक करोड़ अधिक वसूला गया बिजली बिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

पहली बार बिजली कंपनी ने राजस्व वसूली में पायी सफलता गोपालगंज : बिजली कंपनी के बिजली बिल वसूली अभियान ने इस बार रंग लाया है. कंपनी ने पहली बार लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की वसूली की है. मार्च में कंपनी 12 करोड़ रुपये की वसूली करने में सफल रही है. गौरतलब है कि बिजली कंपनी […]
विज्ञापन
पहली बार बिजली कंपनी ने राजस्व वसूली में पायी सफलता
गोपालगंज : बिजली कंपनी के बिजली बिल वसूली अभियान ने इस बार रंग लाया है. कंपनी ने पहली बार लक्ष्य से ज्यादा राजस्व की वसूली की है. मार्च में कंपनी 12 करोड़ रुपये की वसूली करने में सफल रही है. गौरतलब है कि बिजली कंपनी एक साल में 32 करोड़ से अधिक के घाटे में चल रहा था. प्रतिमाह आठ करोड़ की बिजली खपत के एवज में पांच से साढ़े पांच करोड़ की आय होती थी.
मार्च में राजस्व वसूली के लिए कंपनी ने कड़ा कदम उठाया. इसके लिए लगातार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गये तथा सरकारी कार्यालयों पर भी दबाव बनाया गया. नतीजतन आम उपभोक्ताओं ने जहां आठ करोड़ जमा किये, वहीं सरकारी कार्यालयों से भी चार करोड़ राजस्व के रूप में आये. इसके बावजूद अब भी सरकारी कार्यालयों पर 16 करोड़ का बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




