पटाखा फोड़ने में सात छात्र हुए जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2017 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

गोपालपुर थाने के अहिरौली गांव की घटना गोपालगंज : गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली गांव स्थित खेत में मिले पटाखे को फोड़ने के दौरान सात छात्र झुलस गये. तीन की हालत गंभीर होने सदर सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पटाखा शक्तिशाली था. उसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गयी. अहिरौली दुबौली गांव के […]
विज्ञापन
गोपालपुर थाने के अहिरौली गांव की घटना
गोपालगंज : गोपालपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली दुबौली गांव स्थित खेत में मिले पटाखे को फोड़ने के दौरान सात छात्र झुलस गये. तीन की हालत गंभीर होने सदर सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
पटाखा शक्तिशाली था. उसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गयी. अहिरौली दुबौली गांव के निवासी शहाबुद्दीन अंसारी के पुत्र मेहंदी हुसैन (15), आफताब आलम (10), नसरूद्दीन अंसारी के पुत्र शोएब अख्तर (10), सेराजुद्दीन अंसारी के पुत्र समीर अली (7), असलम अंसारी के पुत्र फारूख अंसारी (14) समेत अन्य छात्र मंगलवार को स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे. रास्ते में खेत में इन्हें पटाखा मिला. फारूख ने उसे घर लाया और बाद में अपने दोस्तों के साथ खेत में फोड़ने चला गया. पटाखा फोड़ने के दौरान फारूख समेत सात बच्चे झुलस कर जख्मी हो गये. डॉ अमर कुमार ने कहा कि बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




