उचकागांव में दो दिवसीय कृषि मेला आज से

गोपालगंज : इस वर्ष का सातवां दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला मंगलवार को शुरू होगा. कृषि विभाग सातवें मेले का आयोजन उचकागांव प्रखंड के उद्यान नर्सरी में कर रहा है. हथुआ अनुमंडल में यह पहला कृषि मेला होगा. कृषि विभाग ने यंत्र की खरीदारी के लिए 850 किसानों को परमिट जारी कर दिया […]
गोपालगंज : इस वर्ष का सातवां दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेला मंगलवार को शुरू होगा. कृषि विभाग सातवें मेले का आयोजन उचकागांव प्रखंड के उद्यान नर्सरी में कर रहा है. हथुआ अनुमंडल में यह पहला कृषि मेला होगा. कृषि विभाग ने यंत्र की खरीदारी के लिए 850 किसानों को परमिट जारी कर दिया है.
जिला कार्यालय की ओर से 150 परमिट जारी किये गये हैं. वहीं, हथुआ अनुमंडल के सात प्रखंडों से कुल सात सौ परमिट जारी किये गये हैं. हालांकि उचकागांव में लगने जा रहे कृषि मेले में स्टॉल की संख्या महज 25 होगी. इसके बावजूद विभाग ने इस मेले में 50 लाख अनुदान राशि के यंत्र की बिक्री होने की उम्मीद जतायी है. इस सत्र के लिए यांत्रिकीकरण हेतु 4.76 करोड़ का आवंटन प्राप्त है. इसके एवज में अब तक मात्र डेढ़ करोड़ रुपये के यंत्र की बिक्री हो पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




