शहर में जाम से निबटने के लिए प्रशासन ने की विशेष तैयारी

Published at :02 Mar 2017 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में जाम से निबटने के लिए प्रशासन ने की विशेष तैयारी

गोपालगंज : शहर में परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण लगनेवाले जाम से निबटने के लिए बुधवार को प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी. जाम से निबटने के लिए पुलिस के जवान और पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे. शहर में बड़े वाहनों की इंट्री पर पूर्णत: पाबंदी रही. बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक लगाने […]

विज्ञापन

गोपालगंज : शहर में परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण लगनेवाले जाम से निबटने के लिए बुधवार को प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी. जाम से निबटने के लिए पुलिस के जवान और पुलिस पदाधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे. शहर में बड़े वाहनों की इंट्री पर पूर्णत: पाबंदी रही. बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक लगाने के लिए बंजारी मोड़, जादोपुर मोड़, ब्लॉक मोड़, अरार मोड़ पर ड्रॉप गेट बनाये गये हैं. शहर के प्रत्येक चौराहे पर पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गयी है. आंबेडकर चौक से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक तक जाम से निबटने के लिए कई पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे.

क्या कहते हैं अधिकारी
जाम से निबटने के लिए पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गयी है. ड्रॉप गेट बना कर बड़े वाहनों की इंट्री पर रोक लगायी गयी है. गतिविधि के लिए मोबाइल टीम काम कर रही है. परीक्षा के दौरान यह व्यवस्था कायम रहेगी.
मृत्युंजय कुमार, एसडीओ, गोपालगंज
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन