मेवालाल की बेल अर्जी पर सुनवाई आज

Published at :01 Mar 2017 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
मेवालाल की बेल अर्जी पर सुनवाई आज

भागलपुर : सबौर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पूर्व वीसी डॉ मेवालाल चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को होगी. सत्र न्यायाधीश अरविंद माधव की अदालत में मंगलवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी, जो षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में ट्रांसफर कर दी गयी. पूर्व वीसी ने याचिका में […]

विज्ञापन

भागलपुर : सबौर के बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पूर्व वीसी डॉ मेवालाल चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार को होगी. सत्र न्यायाधीश अरविंद माधव की अदालत में मंगलवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की गयी, जो षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में ट्रांसफर कर दी गयी.

पूर्व वीसी ने याचिका में कहा कि सभी आरोप राजनीति से प्रेरित है. उनका कोई परिजन सहायक प्रोफेसर सह जूनियर साइंटिस्ट पद की बहाली में नहीं लगा है. बहाली में हुई धांधली के आरोप से उनका कोई लेना-देना नहीं है. पूर्व वीसी ने याचिका में कहा कि बीएयू की सेलेक्शन कमेटी में बतौर वीसी उनका रोल कमेटी सदस्यों की संस्तुति पर सहमति देना था. बोर्ड के सामने सहायक प्रोफेसर सह जूनियर साइंटिस्ट पद के अभ्यर्थी की मार्किंग, साक्षात्कार आदि हुए. बोर्ड की सहमति से तमाम अभ्यर्थी का चयन हुआ. उन्होंने बताया कि वर्तमान में विधायक होने के कारण उनके कई राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी हैं, जो उन्हें बदनाम करना चाहते हैं. वह बेकसूर हैं और आरोप को सिरे से खारिज करते हैं.

बीएयू िनयुिक्त घोटाला
सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर
षष्टम अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में याचिका पर सुनवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन