परीक्षा को लेकर पहुंचेगी 75 हजार की अतिरिक्त भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

आज जाम से निबटना होगा चुनौती 10 हजार अतिरिक्त दोपहिया व चरपहिया वाहन आयेंगे गोपालगंज : बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. सामान्य दिनों में जाम से जूझते शहर में बुधवार को जाम से निबटना एक बड़ी चुनौती होगा. कारण है शहर में एकाएक आनेवाली भीड़. गौरतलब है कि सप्ताह के पांच […]
विज्ञापन
आज जाम से निबटना होगा चुनौती
10 हजार अतिरिक्त दोपहिया व चरपहिया वाहन आयेंगे
गोपालगंज : बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. सामान्य दिनों में जाम से जूझते शहर में बुधवार को जाम से निबटना एक बड़ी चुनौती होगा. कारण है शहर में एकाएक आनेवाली भीड़. गौरतलब है कि सप्ताह के पांच दिन शहर जाम से जूझता रहा है. बुधवार से मैट्रिक की परीक्षा शुरू हो रही है. शहर में कुल 38 हजार 899 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.
इनके साथ इतने ही अभिभावकों के भी आने की संभावना है. ऐसे में शहर में 75 हजार की अतिरिक्त भीड़ बढ़ेगी. वहीं लगभग 10 हजार अतिरिक्त दोपहिया व चरपहिया वाहन आयेंगे. सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर का हाल क्या होगा. हालांकि प्रशासन द्वारा जाम से निबटने की पूरी तैयारी की गयी है.
पुलिस बल रहेंगे तैनात
परीक्षा के दौरान जाम से निबटने के लिए तैयारी की गयी है. प्रत्येक परीक्षा केंद्र, चौराहे पर विशेष बल के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. जरूरत पड़ी, तो बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी जायेगी.
मृत्युंजय कुमार, एसडीओ, गोपालगंज
कहा लगेगा जाम
-अरार मोड़ से आंबेडकर चौक तक
-ब्लॉक मोड़ से थाना मोड़ तक
-जादोपुर रोड में भी चलाना होगा मुश्किल
-हॉस्पिटल गेट से मिल तक जाना होगा मुश्किल
- सभी परीक्षा केंद्रों के पास होगा जाम
कैसे आएं शहर में
-परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए शॉटकट रूट का करें प्रयोग
-आठ बजे तक पहुंचे परीक्षा केंद्र पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




