जहरीली शराब पीने से दो की हालत बिगड़ी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Feb 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने रातों रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के बड़का साखे के चौकीदार के गृह प्रवेश में शराब पीने वालों में से दो और की हालत बिगड़ गयी है. पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भरती कराया. ग्रामीणों की मानें तो चौकीदार झगरू चौधरी […]
विज्ञापन
पुलिस ने रातों रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भरती कराया
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के बड़का साखे के चौकीदार के गृह प्रवेश में शराब पीने वालों में से दो और की हालत बिगड़ गयी है. पुलिस ने उन्हें आनन-फानन में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भरती कराया. ग्रामीणों की मानें तो चौकीदार झगरू चौधरी के घर गृह प्रवेश में खाना बनाने के बाद पांच लोगों को शराब पिलायी गयी थी. इनमें से रामाकांत प्रसाद की मौत हो चुकी है. नायक बिंद को शुक्रवार को ही इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था. इधर, शराब पीने वालों में मोतीबारी को दस्त और पेट दर्द की शिकायत थी. वह अब ठीक हो चुका है, जबकि जिउत बिंद और राजबलम साह को पुलिस ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भरती कराया है. वहां पर डॉक्टरों ने स्थिति में सुधार होने का
जहरीली शराब पीने से…
दावा किया है. मोतीबारी की मानें तो इलाज समय पर नहीं हुआ होता तो और लोगों की मौत हो सकती थी. हालांकि इस मामले में प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




