पब्लिक एकादश का सीरीज पर कब्जा

Published at :27 Feb 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
पब्लिक एकादश का सीरीज पर कब्जा

गोपालगंज : बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान रविवार को पुलिस एकादश बनाम पब्लिक एकादश के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया था. आरक्षी केंद्र गोपालगंज में खेले गये वॉलीबॉल मैच में पांच राउंड के मुकाबले में पहला और दूसरा राउंड में पुलिस एकादश ने 25:23 और 25:11 से विजयी रहा. लेकिन अगले तीन राउंड […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान रविवार को पुलिस एकादश बनाम पब्लिक एकादश के बीच वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया था. आरक्षी केंद्र गोपालगंज में खेले गये वॉलीबॉल मैच में पांच राउंड के मुकाबले में पहला और दूसरा राउंड में पुलिस एकादश ने 25:23 और 25:11 से विजयी रहा. लेकिन अगले तीन राउंड शानदार वापसी करते हुए पब्लिक एकादश नवादा ने 25:17, 25:13 व 25:13 मैच जीत कर सीरीज को 3:2 से जीता. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पुलिस एकादश में वशिष्ठ कुमार को मिला.

वहीं उदयमान खिलाड़ी का पुरस्कार जनता एकादश राजा को दिया गया. उद्घाटन डीएसपी मुख्यालय विभाष कुमार के द्वारा किया गया. इस दौरान सार्जेंट मेजर जफर जावेद, एसआइ धर्मेंद्र कुमार, सेवानिवृत्त राजेंद्र कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि शाह आलम, आसिफ जावेद, इरफान हैदर मैच रेफरी की भूमिका में प्रो गुलाम हुसैन, कमेंटेटर के भूमिका में अमित ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन