शराब माफिया कर रहे होम्योपैथ को बदनाम : संघ

Published at :27 Feb 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
शराब माफिया कर रहे होम्योपैथ  को बदनाम : संघ

गोपालगंज : जिला होम्योपैथ दवा दुकान संघ ने कहा है कि जब से शराबबंदी लागू हुआ है. तब से शराब के माफिया अपने को बचाने के लिए होम्योपैथ के खाली बोतलों का उपयोग कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे है. ऐसे में होम्योपैथ के दुकानदारों को व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है. पुलिस […]

विज्ञापन

गोपालगंज : जिला होम्योपैथ दवा दुकान संघ ने कहा है कि जब से शराबबंदी लागू हुआ है. तब से शराब के माफिया अपने को बचाने के लिए होम्योपैथ के खाली बोतलों का उपयोग कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे है. ऐसे में होम्योपैथ के दुकानदारों को व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है. पुलिस के द्वारा आये दिन होमियोपैथ की दुकानों पर छापेमारी कर जांच की जा रही है. जिससे कारोबारियों को मानसिक परेशानी एवं प्रतिष्ठा हनन हो रहा. खजुरबानी कांड में थूजा की बोतल पायी गयी. जांच में नकली लेवल लगाये जाने की बात सामने आयी. ऐसे में प्रशासन से भी संघ ने अपील किया है कि इस पूरे मामले का उद्भेदन किया जाये.

सेवा से बरखास्त होगा चौकीदार
जहरीली शराब पिलाने के मामले में गिरफ्तार चौकीदार झगरू चौधरी को सेवा से बरखास्त करने की तैयारी चल रही है. प्रशासन के सूत्रों की माने तो अंचल पदाधिकारी उचकागांव के द्वारा झगरू के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही निलंबित कर दिया गया है तथा उसकी सेवा बर्खाश्त करने की कार्रवाई शुरू की गयी है. जहरीली शराब से मृतक रामाकांत प्रसाद की बहू के बयान को आधार मान कर प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन