शराब माफिया कर रहे होम्योपैथ को बदनाम : संघ

गोपालगंज : जिला होम्योपैथ दवा दुकान संघ ने कहा है कि जब से शराबबंदी लागू हुआ है. तब से शराब के माफिया अपने को बचाने के लिए होम्योपैथ के खाली बोतलों का उपयोग कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे है. ऐसे में होम्योपैथ के दुकानदारों को व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है. पुलिस […]
गोपालगंज : जिला होम्योपैथ दवा दुकान संघ ने कहा है कि जब से शराबबंदी लागू हुआ है. तब से शराब के माफिया अपने को बचाने के लिए होम्योपैथ के खाली बोतलों का उपयोग कर बदनाम करने की कोशिश कर रहे है. ऐसे में होम्योपैथ के दुकानदारों को व्यवसाय करने में परेशानी हो रही है. पुलिस के द्वारा आये दिन होमियोपैथ की दुकानों पर छापेमारी कर जांच की जा रही है. जिससे कारोबारियों को मानसिक परेशानी एवं प्रतिष्ठा हनन हो रहा. खजुरबानी कांड में थूजा की बोतल पायी गयी. जांच में नकली लेवल लगाये जाने की बात सामने आयी. ऐसे में प्रशासन से भी संघ ने अपील किया है कि इस पूरे मामले का उद्भेदन किया जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




