गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

Published at :26 Feb 2017 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम में लगी आग, लाखों की संपत्ति राख

आग पर काबू पाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में किराना के थोक व्यवसायी के गोदाम में देर रात आग लग गयी. जिससे उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि गोदाम के अंदर बने कमरे में […]

विज्ञापन

आग पर काबू पाने के लिए पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी

फुलवरिया : फुलवरिया थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में किराना के थोक व्यवसायी के गोदाम में देर रात आग लग गयी. जिससे उसमें रखा सारा सामान जल कर राख हो गया. आग की लपटें इतनी भयावह थी कि गोदाम के अंदर बने कमरे में सो रहा परिवार भी आग की चपेट में आ गया. जिसे रेस्क्यू कर बचाया गया. घंटों मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया. इस अग्नि कांड में व्यवसायी को लाखों का नुकसान हुआ है.
पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि दुकानदार हीरा लाल साह बथुआ बाजार में किराना के थोक व्यवसायी है. शुक्रवार की रात वे गोदाम की जांच कर अपने घर सोने चले गये. जबकि उनका भतीजा मनोज कुमार साह अपने परिवार के साथ गोदाम के अंदर ही बने फैमिली रूम में सोया था. इसी बीच आग की तपिश से मनोज साह की पत्नी की नींद खुल गयी और वह शोर मचाने लगी.
आग इतनी तेजी से फैल गयी कि मनोज साह के परिवार के साथ साथ पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया. इधर, शोर सुन कर एवं आग की लपटों को देख कर आसपास के लोगों तुरंत ही आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया, साथ ही पुलिस को भी सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेज कर अंदर फंसे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की जाने लगी. हालांकि बाद में काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया.
वहीं थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन