30 एचएम का वेतन बंद

Published at :26 Feb 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
30 एचएम का वेतन बंद

गोपालगंज : पोशाक राशि से संबंधित बच्चों की सूची समय पर जमा नहीं करना 30 हाइ स्कूलों के हेड मास्टरों को महंगा पड़ने लगा है. इनका वेतन डीइओ अशोक कुमार ने बंद कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ डीइओ ने उन लोगों से स्पष्टीकरण की भी मांग की है. स्पष्टीकरण संतोष प्रद नहीं होने पर […]

विज्ञापन

गोपालगंज : पोशाक राशि से संबंधित बच्चों की सूची समय पर जमा नहीं करना 30 हाइ स्कूलों के हेड मास्टरों को महंगा पड़ने लगा है. इनका वेतन डीइओ अशोक कुमार ने बंद कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ डीइओ ने उन लोगों से स्पष्टीकरण की भी मांग की है. स्पष्टीकरण संतोष प्रद नहीं होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने की भी अनुशंसा की जायेगी. विदित हो कि जिले में 50 राजकीयकृत तथा छह प्रोजेक्ट हाइ स्कूल है. इनमें मांगी गयी वांछित सूची 26 हेड मास्टरों द्वारा ही जमा की जा सकती है.

इसके कारण पोशाक राशि से संबंधित योजना से बाकी छात्र-छात्राएं वंचित होने के कगार पर है. 26 प्राप्त सूची के तहत राशि उप आवंटित की जा रही है. डीपीओ योजना एवं लेखा मनोज कुमार ने कहा कि जिले के चिन्हित मनोज कुमार ने कहा कि जिले के चिन्हित 14 मध्य विद्यालयों के हेडमास्टर सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) द्वारा इससे संबंधित सूची योजना एवं लेखा कार्यालय में उपलब्ध करा दी गयी है. डीपीओ योजना एवं लेखा ने कहा कि इनमें राशि का उप आवंटन शुरू है. डिप्टी डायरेक्टर माध्यमिक शिक्षा सह नोडल पदाधिकारी रामनंदन प्रसाद लगातार इसकी समीक्षा में लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन