बरात गये युवकों ने युवती को उठाया, चलती गाड़ी में की गैंगरेप की कोशिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

भोरे : बिहारके गोपालगंज में भोरे के सेमरौना गांव से गयी एक बरात में शामिल कुछ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर मंदबुद्धि युवती को अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की. स्थानीय लोगों को पीछा करते देख युवक चलती गाड़ी से युवती को नीचे फेंक कर […]
विज्ञापन
भोरे : बिहारके गोपालगंज में भोरे के सेमरौना गांव से गयी एक बरात में शामिल कुछ युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर मंदबुद्धि युवती को अगवा कर लिया और चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप की कोशिश की. स्थानीय लोगों को पीछा करते देख युवक चलती गाड़ी से युवती को नीचे फेंक कर फरार हो गये. बाद में पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. घटना में शामिल युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
बताया जाता है कि भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर के पास स्थित सेमरौना गांव निवासी गोपाल चौरसिया के पुत्र की बरात यूपी के देवरिया जिले के गौरीबाजार गयी थी. बरात में लामीचौर की एक स्कॉर्पियो भी शामिल थी, जिस पर कुछ युवक सवार थे. बरात जब वैतालपुर पहुंची, तो स्कॉर्पियो सवार युवकों ने दुकान पर शराब पी. नशे में धुत युवक जब आगे बढ़े, तो एक 22 साल की मंदबुद्धि युवती रास्ते में दिखी. युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया और छेड़खानी करने लगे. युवकों की करतूत देख कुछ लोगों ने गाड़ी का पीछा कर दिया और पुलिस को सूचना दी. सपा के एक नेता ने भी गाड़ी का पीछा कर गौरीबाजार पुलिस को सूचना दी.
चारों तरफ से घिरा देख कर युवकों ने चलती गाड़ी से युवती को गुदरी के पास फेंक दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. पुलिस ने स्कॉर्पियो बरामद करने के साथ ही भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर निवासी चालक विशाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चालक के बयान पर पुलिस ने सेमरौना के गोविंद दूबे और लामीचौर के राजेश की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




