काम शुरू होने तक चलेगा जल सत्याग्रह

Published at :23 Feb 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
काम शुरू होने तक चलेगा जल सत्याग्रह

आंदोलन. गंडक नदी में छठे दिन भी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर रहने का एलान किया गंडक नदी में जल सत्याग्रहियों का आंदोलन लगातार छठे दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों ने बांध निर्माण के लिए काम शुरू होने तक अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर रहने का एलान किया है. कालामटिहनिया : यूपी के अहिरौलीदान से विशुनपुर तक पायलट […]

विज्ञापन

आंदोलन. गंडक नदी में छठे दिन भी अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर रहने का एलान किया

गंडक नदी में जल सत्याग्रहियों का आंदोलन लगातार छठे दिन भी जारी रहा. आंदोलनकारियों ने बांध निर्माण के लिए काम शुरू होने तक अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह पर रहने का एलान किया है.
कालामटिहनिया : यूपी के अहिरौलीदान से विशुनपुर तक पायलट चैनल का निर्माण कराने तथा गंडक नदी पर बांध बनाने का काम शुरू कराने की मांग को लेकर बुधवार को छठे दिन भी सत्याग्रहियों का आंदोलन जारी रहा. सत्याग्रहियों ने निर्माण कार्य चालू नहीं होने तक अनिश्चितकालीन पानी में रहने का एलान किया है. बुधवार को जल सत्याग्रह आंदोलन में दियारा इलाके के काफी संख्या में महिलाएं भी उतर गयीं. जल सत्याग्रहियों के समर्थन में दियारा क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं भी वहां पहुंची हैं.
कलावती देवी, मंसूरिया देवी, सीता देवी, ज्ञांति देवी, पूनम देवी, रामावती देवी, सरिता देवी, सरली देवी, रिता देवी आदि महिलाओं ने बताया कि बांध के नहीं बनने से हर बार बाढ़ में घर उजड़ जाते हैं. खेती-गृहस्थी पहले से ही नदी में विलीन हो चुकी है. दियारा इलाके के कई गांव नदी में समा चुके हैं. शेष बचे गांवों को गंडक नदी के कहर से बचाने के लिए जल सत्याग्रह आंदोलन 17 अप्रैल से शुरू किया गया है. आंदोलन में कुचायकोट प्रखंड के दुर्ग मटिहनिया, खेम मटिहनिया, कालामटिहनिया,
भसही, सिपाया, अहिरटोली समेत कई गांवों के ग्रामीण शामिल हैं. ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए विशंभरपुर थाने की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है. वहीं, डॉक्टरों की टीम भी सत्याग्रहियों की सेहत की जांच हर चार घंटे पर कर रही है. आंदोलन में मुमताज अली, नाजिर अली, दिनेश शर्मा, राजेश छठु, असगर अली, राज वल्लभ कुशवाहा, लोटन साह, सचिन सनेही, अवधेश, नरेंद्र ओझा, कृष्णा यादव, राजेश देहाती, सुमित, अजय कुशवाहा, मिथिलेश, रोशन साह आदि शामिल हैं.
दो बार वार्ता कर चुके हैं एसडीएम
सदर अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार, गंडक विभाग के एसडीओ समेत कई अधिकारी वार्ता कर चुके हैं. एसडीएम की ओर से अबतक दो बार वार्ता हो चुकी है. अधिकारियों की वार्ता को अधिकारी कतई मानने को तैयार नहीं हैं. एसडीएम ने कहा कि बांध निर्माण के लिए प्रशासन ने पहल की है. बावजूद इसके सत्याग्रही आंदोलन को खत्म नहीं कर रहे हैं.
सत्याग्रहियों के आंदोलन में उतरे जिलाध्यक्ष : राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह बुधवार को सत्याग्रहियों के आंदोलन में शामिल हुए. जिलाध्यक्ष ने दियारे के ग्रामीणों की मांग को जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि गंडक नदी पर बांध का निर्माण शुरू कर देना चाहिए. पायलट चैनल का निर्माण होने से सैकड़ों गांवों का अस्तित्व नदी के कटाव से बचाया जा सकता है.
राजद के अलावा भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी सत्याग्रहियों को समझाने के लिए पहुंचने लगे हैं.
पांच हजार से अधिक ग्रामीण भी सत्याग्रहियों के समर्थन में उतरे
क्या हैं प्रमुख मांगें
अहिरौलीदान से विशुनपुर तक पायलट चैनल बनाया जाये
गंडक नदी पर सिपाया से तटबंध का निर्माण शुरू किया जाये
कटाव निरोधी कार्य शुरू करके गंडक की धारा मोड़ी जाये
एनडीआरएफ व गोताखोर को गंडक किनारे तैनात किया जाये
सत्याग्रहियों से बीडीओ ने की वार्ता
स्थानीय बीडीओ दृष्टि पाठक ने जल सत्याग्रह आंदोलन कर रहे सत्याग्रहियों से अबतक कई बार आग्रह किये हैं. उन्होंने उनकी मांग मानते हुए काम जल्द शुरू कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन सत्याग्रहियों ने बीडीओ के आग्रह को भी ठुकरा दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन