परीक्षा केंद्र पर पिटाई से छात्रा बेहोश

Published at :21 Feb 2017 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर पिटाई से छात्रा बेहोश

गोपालगंज : मंगलवार को इंटर परीक्षा में दौरान जांच कराने से इनकार करने पर एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी पिटाई से घायल छात्रा सेंटर पर ही बेहोश हो गयी. महेंद्र महिला कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मचने पर आनन-फानन में छात्रा को सदर अस्पताल में […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मंगलवार को इंटर परीक्षा में दौरान जांच कराने से इनकार करने पर एक छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी गयी. महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी पिटाई से घायल छात्रा सेंटर पर ही बेहोश हो गयी. महेंद्र महिला कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी मचने पर आनन-फानन में छात्रा को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. पीड़ित छात्रा का नाम कहकशा खातून है. वह बरौली थाना क्षेत्र के बलहां गांव की रहनेवाली है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर

एसडीएम मृत्युंजय कुमार, एसडीपीओ मनोज कुमार ने अस्पताल में पहुंच कर जानकारी ली. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा शुरू होते ही गेट पर महिला पुलिसकर्मियों ने जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान उक्त छात्रा ने चेकिंग कराने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिसकर्मी व छात्रा के बीच बकझक हो गयी. कुछ देर बाद छात्रा बेहोश हो गयी. इधर, राजद के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने सदर अस्पताल पहुंच कर छात्रा के इलाज की जानकारी ली. इस मामले में जिलाध्यक्ष ने अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. इधर, इस पूरे मामले में अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन