सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र में बढ़ेगी वैज्ञानिकों की संख्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Feb 2017 11:42 PM (IST)
विज्ञापन

समीक्षा . वैज्ञानिक सलाहकार समिति में कुलपति ने दिया आश्वासन जिले की रबी फसल को कुलपति ने बताया बेहतर गोपालगंज : सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र में रिक्त पड़े वैज्ञानिकों के पद जल्द भरे जायेंगे. इससे कृषि कार्य में सुविधा मिलेगी. मंगलवार को कुलपति ने वैज्ञानिकों के नाम पर आश्वासन दिया. मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र […]
विज्ञापन
समीक्षा . वैज्ञानिक सलाहकार समिति में कुलपति ने दिया आश्वासन
जिले की रबी फसल को कुलपति ने बताया बेहतर
गोपालगंज : सिपाया कृषि विज्ञान केंद्र में रिक्त पड़े वैज्ञानिकों के पद जल्द भरे जायेंगे. इससे कृषि कार्य में सुविधा मिलेगी. मंगलवार को कुलपति ने वैज्ञानिकों के नाम पर आश्वासन दिया. मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र सिपाया में सातवें वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक की गयी. बैठक में पूसा कृषि अनुसंधान केंद्र के कुलपति डॉ आरसी श्रीवास्तव विगत छह माह में कृषि के तहत कराये गये वैज्ञानिक कार्य एवं दिये गये टास्क की समीक्षा की. कुलपति के साथ कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ केएम सिंह और नोडल पदाधिकारी ब्रजेश शाही ने रबी फसल का मुआयना कर कहा कि गोपालगंज के रबी फसल वर्तमान में सबसे बेहतर है. वहीं जोन टू के प्रधान वैज्ञानिक डॉ एसआर दास ने कृषि को और वैज्ञानिक रूप देने के लिये कई टास्क दिये.
बैठक में आये अधिकारियों ने कृषि प्रणाली को पूर्णत: वैज्ञानिक रूप देने एवं किसानों के समस्याओं पर राय देने का निर्देश दिया. बैठक में आये कृषकों से उनकी समस्याओं पर भी चर्चा की गयी. सिपाया के वैज्ञानिकों द्वारा कहा गया कि यहां सात पद सृजित है. लेकिन तीन ही वैज्ञानिक है. इस पर कुलपति ने तत्काल पद भरे जाने का आश्वासन दिया. बैठक में बीडीएम नाबार्ड, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, आत्मा के अधिकारी, जीविका एवं प्रशिक्षित कृषक शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




