युवती का फोटो वायरल करनेवाला गिरफ्तार

Published at :21 Feb 2017 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
युवती का फोटो वायरल करनेवाला गिरफ्तार

मीरगंज : मीरगंज शहर में पहली बार युवती का फेक आइडी बना कर आपत्तिजनक तसवीर वायरल करनेवाले साइबर अपराधी दिग्विजय कुमार को मैरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार युवक से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस को गिरफ्तार युवक से कई मामलों का खुलासा […]

विज्ञापन

मीरगंज : मीरगंज शहर में पहली बार युवती का फेक आइडी बना कर आपत्तिजनक तसवीर वायरल करनेवाले साइबर अपराधी दिग्विजय कुमार को मैरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मीरगंज पुलिस ने गिरफ्तार युवक से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस को गिरफ्तार युवक से कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है. उधर, तसवीर वायरल होने के बाद युवती तथा उसके परिवार के लोग मानसिक रूप से उत्पीड़न का शिकार हुए थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उसकी गिरफ्तारी मैरवा कांड संख्या 226/16 में की गयी है. इसमें मैरवा के डॉक्टर ने इस युवक पर फर्जी आइडी के सहारे

एक युवती का फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है. मैरवा की इस युवती का फोटो वायरल होने पर परिजनों ने मामला दर्ज कराया था, जिसमें मीरगंज के दिग्विजय कुमार को एक मात्र आरोपित बनाया था. दिलचस्प बात यह है कि रिश्ते में यह युवती दिग्विजय की भांजी लगती है. इसके पहले इस युवक पर मीरगंज में कांड संख्या 153/13 में मामला दर्ज कराया गया था. इसमें शहर की एक युवती का फेक आइडी बना कर उसका फोटो वायरल कर दिया गया था. इस मामले में मीरगंज की पुलिस आज तक अनुसंधान कर रही है.

यह मामला मीरगंज थाने में दर्ज होनेवाला अपने तरह का पहला साइवर मामला था. इस मामले में दिग्विजय कुमार समेत शहर के अन्य दो युवकों को भी आरोपित बनाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन