नशे की हालत में युवक को नागिन डांस करना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

Published at :19 Feb 2017 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
नशे की हालत में युवक को नागिन डांस करना पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात

गोपालगंज : बिहारके गोपालगंज में नशे की हालत में एक युवक को नागिन डांस करना महंगा पड़ा. नशे की हालत में गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया. वाकया भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव का है. दरअसल,एकशादीसमारोहमें मैं नागिन नागिन….. गाने का धुन बज रहा था. अचानक एक युवक […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारके गोपालगंज में नशे की हालत में एक युवक को नागिन डांस करना महंगा पड़ा. नशे की हालत में गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच कराने के बाद जेल भेज दिया गया. वाकया भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव का है. दरअसल,एकशादीसमारोहमें मैं नागिन नागिन….. गाने का धुन बज रहा था. अचानक एक युवक सामने आया और नागिन डांस करने लगा. बाराती मजे ले रहे थे. तभी अचानक पुलिस की गाड़ी पहुंची और नशे में धुत्त हो कर नागिन डांस करने वाले को हवालात की हवा खिला दी.

हवालात में भी युवक ने नागिन डांस किया. सुबह जब नशा उतरा, तो पता चला कि वो किसी स्टेज पर नहीं बल्कि हवालात में है. जानकारी के मुताबिक सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के अशोक कुमार सिंह अपने गांव से आये एक बारात में शामिल होने सिसई पहुंचे थे. रास्ते में अशेक ने भिंगारी बाजार में शराब पी ली, जैसे ही वो बारात में पहुंचे कि उन्होंने नागिन डांस करना शुरू कर दिया. तभी भोरे पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंच गयी, युवक के हाव भाव को देखते हुए उसे गिरफ्तार किया गया. बाद में उसका मेडिकल चेकअप कराया गया. रविवार को उसे जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन