बड़े व्यवसायियों से थे अपहर्ताओं के संबंध

Published at :18 Feb 2017 12:24 AM (IST)
विज्ञापन
बड़े व्यवसायियों से थे अपहर्ताओं के संबंध

शांभवी अपहरणकांड पैसे के लेन-देन से लेकर होटल में पार्टी कराते थे रसूखदार मोक्षदा जैखानी के कार्यक्रम में सामने आये कई और नाम मोक्षदा के पिता ने कहा- दिव्यांक से बेटी का कोई रिश्ता नहीं गोपालगंज : बॉलीवुड की पॉप डांसर मोक्षदा जैखानी को अपहर्ताओं की ओर से मिलनेवाले उपहार से पॉप डांसर के मैनेजर […]

विज्ञापन

शांभवी अपहरणकांड

पैसे के लेन-देन से लेकर होटल में पार्टी कराते थे रसूखदार
मोक्षदा जैखानी के कार्यक्रम में सामने आये कई और नाम
मोक्षदा के पिता ने कहा- दिव्यांक से बेटी का कोई रिश्ता नहीं
गोपालगंज : बॉलीवुड की पॉप डांसर मोक्षदा जैखानी को अपहर्ताओं की ओर से मिलनेवाले उपहार से पॉप डांसर के मैनेजर ने इनकार किया है. शुक्रवार को पॉप डांसर के पिता तथा मैनेजर अशोक जैखानी ने ‘प्रभात खबर’ को दूरभाष पर बताया कि अपहर्ताओं की ओर से किसी तरह के उपहार के बारे में मोक्षदा जैखानी को जानकारी नहीं है. मोक्षदा एक पॉप डांसर है. गोपालगंज में डांस एकेडमी के बुलाने पर चार दिन के लिए गयी थी. मोक्षदा के साथ मैनेजर के रूप में पिता अशोक जैखानी 28 जनवरी, 29, 30 तथा 31 जनवरी को रहा था.
चार दिन तक गोपालगंज में मोक्षदा का कार्यक्रम चला. कार्यक्रम के लिए एक दिन में 20 से 25 हजार रुपये मोक्षदा की फीस है. उन्होंने कहा कि मोक्षदा के साथ सेल्फी कोई भी ले सकता है. जहां तक ऑडी कार उपहार के लिए व्यवसायी की बेटी का अपहरण की बात है, तो इससे मोक्षदा का कोई लेना- देना नहीं है. बता दे कि शहर में लोहा के बड़े कारोबारी प्रदीप गोयल की 10 साल की बेटी शांभवी का अपहरण 14 फरवरी को कर लिया गया था. अपहरण के बाद उसका चचेरा भाई दिव्यांक खुराना ने फिरौती के रूप में एक करोड़ की राशि मांग की थी. पुलिस ने इस मामले में दिव्यांक खुराना समेत सात अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार अपहर्ता दिव्यांक खुराना से पूछताछ में पुलिस ने ऑडी कार खरीदने तथा उसे उपहार देने के लिए एक करोड़ की फिरौती मांगने का खुलासा किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन